देशवाल में ज्योतिषाचार्य स्व. किशना महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भव्य आयोजन के साथ संपन्न

धूमधाम से मनाई गई ज्योतिषाचार्य स्व. किशना महाराज की प्रथम पुण्यतिथि

देशवाल (मेड़ता):देशवाल गांव से खजवाना रोड स्थित खेत में स्थापित ज्योतिषाचार्य स्व. किशना महाराज की मूर्ति एवं नव निर्मित भव्य छतरी पर उनकी प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

सीकर जिले के नोसर ग्राम निवासी भामाशाह मोतीराम बामणिया की सुपुत्री संजू बामणिया ने गुरु की जन्मभूमि एवं अपने खेत में करीब 5 लाख रुपये की लागत से भव्य छतरी का निर्माण करवाया है। पुण्यतिथि का सम्पूर्ण खर्च भामाशाह राजूराम बामणिया ने वहन किया।

भव्य आयोजन और भजन-प्रवचन

कार्यक्रम में भक्तों के लिए भोजन, नाश्ता, टेंट और बस की नि:शुल्क सुविधा की गई। इस पर एक लाख रुपये से अधिक खर्च हुआ। पौधाम के संत श्री ने गुरु महिमा पर प्रवचन दिया।

इस अवसर पर शारदा शंखवास की टोली से मुन्ना झाला, अनिल रुणिया, सुरेश जणाणा, सलीम गौरी एवं सुनील मेड़तारोड़ ने शानदार भजन प्रस्तुतियां दीं। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मूर्ति एवं छतरी को आकर्षक रूप से सजाया गया था।

संतों और गणमान्यों की उपस्थिति

इस मौके पर नाथुराम महाराज ने प्रवचन देते हुए कहा कि स्व. किशना महाराज अत्यंत भाग्यशाली थे। कई गांवों के लोग उनसे मुहूर्त पूछने आते थे और उनका बताया सटीक सिद्ध होता था।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

समारोह में पूर्व उप सरपंच रामकिशोर सेवदा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य निबाराम कालवा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता झूमराम कासनिया, पूर्व सरपंच तेजाराम जांगिड़, हरकाराम जाट, गोरा गिरी, ग्राम विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष मनोहर अडिचवाल, जोगाराम खदोलिया सहित खजवाना, ढाढरिया, देशवाल, ओलादन, बोरावण, कोटा सहित आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। संतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

साहित्य को सही दिशा देने की ज़रूरत – इकराम राजस्थानी 

भामाशाह ने जताया आभार

भामाशाह राजूराम बामणिया ने बताया कि वे मूलतः सीकर के नोसर गांव के निवासी हैं। डिस्कॉम में लाइनमैन के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद वे खजवाना में बस गए। गुरु महाराज के आशीर्वाद से ही उन्होंने यहां मकान, जमीन और ट्यूबवेल लिया।

कई वर्ष पूर्व मूर्ति स्थापना भी पौधाम के महंत रामनिवास महाराज एवं रामस्नेही रामद्वारा देशवाल के संत रामप्रकाश महाराज के कर-कमलों द्वारा करवाई गई थी।

 

कार्यक्रम का समापन गुरु भजनों और प्रसादी वितरण के साथ हुआ।

देशवाल में ज्योतिषाचार्य स्व. किशना महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और भव्य आयोजन के साथ संपन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें