डाक सेवा उत्तर उपमंडल की लूणकरणसर में समीक्षा बैठक आयोजित
बीकानेर (श्रेयांस बैद):उत्तर उपमंडल, अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मंडल, रामवतार सोनी की अध्यक्षता में लूणकरणसर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में जामसर, कालू, लूणकरणसर एवं महाजन उपडाकघरों के ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 की प्रथम तिमाही के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही जुलाई माह में संचालित डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान, ECR के अनुसार शाखा डाकघरों की लाभप्रदता तथा अन्य विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अधीक्षक डाकघर रामवतार सोनी ने कहा कि बीकानेर मंडल ने जनवरी माह में ₹1 करोड़ 87 लाख का डाक जीवन बीमा प्रीमियम अर्जित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था।
👉 यहां क्लिक करें
उन्होंने सभी जीडीएस कर्मियों का आह्वान किया कि जुलाई माह के करोड़पति अभियान में सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इस उपलब्धि को भी पीछे छोड़कर नया इतिहास रचें।
बैठक के दौरान अधीक्षक डाकघर ने उपस्थित जीडीएस कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा अधिकांश समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया। उन्होंने शाखा डाकघरों की आय बढ़ाने, लाभप्रदता सुनिश्चित करने तथा विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
पीएम कुसुम, सूर्य घर योजना और दिवस कालीन विद्युत आपूर्ति की प्रगति की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
बैठक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, वहीं कार्य के प्रति उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी गई।
साथ ही सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।

बैठक के अंत में सभी जीडीएस कर्मियों ने आगामी अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने, डाक जीवन बीमा व्यवसाय में उल्लेखनीय वृद्धि करने तथा अपने-अपने शाखा डाकघरों को लाभप्रद बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।


