बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट

बीकानेर (श्रेयांस बैद): अधिकांश किशोर जहां पढ़ाई और करियर की दिशा तय करने में व्यस्त रहते हैं, वहीं बीकानेर के युवा एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने मात्र 15 वर्ष की आयु में तकनीक के माध्यम से वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजने का संकल्प लिया।

वर्षों की मेहनत, शोध और नवाचार के बाद उनके आविष्कार एआईपीआईएस (AIPIS – Artificial Intelligence Pipeline Inspection System) को आधिकारिक रूप से पेटेंट ग्रांट हो गया है।

बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट

एआईपीआईएस एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली है, जिसे पानी, तेल, गैस तथा अन्य औद्योगिक पाइपलाइनों की लगातार निगरानी के लिए विकसित किया गया है।

यह प्रणाली अत्याधुनिक सेंसर और एआई तकनीक की सहायता से पाइपलाइन में होने वाले जंग (Corrosion), रिसाव (Leakage), दबाव में असामान्यता (Pressure Anomalies) तथा संभावित तकनीकी खराबियों के शुरुआती संकेतों का पता लगाकर समय रहते चेतावनी देती है।

इससे दुर्घटनाओं और पर्यावरणीय नुकसान की संभावना कम होगी, पाइपलाइन सुरक्षा बढ़ेगी और रखरखाव की लागत में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

महीप की यह उपलब्धि किसी एक दिन की सफलता नहीं, बल्कि 4 वर्षों की मेहनत, अध्ययन और निरंतर प्रयोगों का परिणाम है। उन्होंने कम उम्र में ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), सेंसर तकनीक और आधुनिक इंजीनियरिंग का अध्ययन शुरू किया तथा उद्योगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर कार्य किया।

सम सेमेस्टर जून परीक्षा-2026 के परीक्षा आवेदन शुरू, 8 जुलाई से होंगे ऑनलाइन आवेदन

अनेक चुनौतियों और असफलताओं के बावजूद उन्होंने अपने प्रयास जारी रखे, जिसका परिणाम आज पेटेंट के रूप में सामने आया है।

महीप ने कहा कि 15 वर्ष की आयु में उन्होंने केवल एक सपना देखा था कि ऐसी तकनीक विकसित करें जो समाज और उद्योगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सके। पेटेंट मिलना उनके लिए गर्व का विषय है, लेकिन वे इसे अपनी मंजिल नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानते हैं।

बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट

उनका लक्ष्य ऐसी और तकनीकों का विकास करना है, जो देश और दुनिया के लिए उपयोगी साबित हों। उन्होंने युवाओं से भी अपनी उम्र नहीं, बल्कि अपने विचारों और क्षमता पर विश्वास रखने का आह्वान किया।

बीकानेर के 18 वर्षीय एंटरप्रेन्योर महीप पुरोहित ने विकसित की एआई आधारित पाइपलाइन निरीक्षण प्रणाली, मिला पेटेंट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें