डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को किया दोहराया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को किया दोहराया

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को किया दोहराया

श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर(तोलाराम मारू):भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, शिक्षाविद एवं महान देशभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी श्रीडूंगरगढ़ द्वारा भाजपा कार्यालय में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान का स्मरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया और कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया तथा देश की एकता के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

उनका प्रसिद्ध संदेश “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का “राष्ट्र प्रथम” का विचार भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने देश की अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के लिए जो संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों, राष्ट्रसेवा की भावना और संगठन के प्रति समर्पण को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को पहुँचाने का कार्य करें।

जुलाई में ही होगा अगस्त एवं सितंबर माह के लिए आवंटित गेहूं का उठाव भी

विधायक सारस्वत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज जिन सिद्धांतों और मूल्यों के आधार पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, उसकी वैचारिक नींव डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे महान राष्ट्रपुरुषों ने रखी थी। उनके विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, महेश राजोतिया, भवानी प्रकाश तावणीया,जगदीश आसोपा, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, श्रवण शर्मा, रोहित बोहरा, रामसिंह राजपुरोहित, अशोक सिंह, रामचंद्र नायक सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को किया दोहराया

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि, ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प को किया दोहराया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें