जयपुर: पेट्रोल पंप वाले ऐसे लगाते हैं ग्राहकों को चूना, ठगी से बचने के लिए सीख लें ये 5 सिंपल ट्रिक्स
नई दिल्ली: पेट्रोल पंप पर ग्राहकों के साथ होने वाली धोखाधड़ी एक बड़ी समस्या बन गई है जो कई तरीकों से होती है जैसे- मीटर जीरो पर न करना, तेल में मिलावट करना, खराब क्वालिटी का फ्यूल देना। अगर आपके साथ भी कभी ऐसी धोखाधड़ी हुई है तो आप इन 5 तरीकों से आसानी से बच सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 5 स्मार्ट तरीके।
पंप पर नजर रखें:
अगर कार या बाइक में पेट्रोल भरवा रहे हैं तो मीटर और पेट्रोल डालने वालों पर नजर रखें। साथ ही, फोन पर बात करने या इधर-उधर देखने से बचें क्योंकि इसमें गड़बड़ी की आशंका रहती है। साथ ही, अगर मीटर बहुत ही तेजी के साथ भाग रहा है तो इसमें गड़बड़ी हो सकती है। इसके अलावा, नजर रखें कि नोजल का बटन दबाकर पेट्रोल तो नहीं रोक रहा है।
👉 यहां क्लिक करें
ऑड अमाउंट:
जब भी कभी पेट्रोल पंप पर जाएं तो 100, 200 या फिर 500 रुपए जैसे राउंड फिगर में तेल न भराएं। इसके बजाय 101, 204 या फिर 509 जैस ऑड अमाउंट को चुनें। ऐसा करने से कई बार अटेंडेंट के लिए चोरी करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि राउंड अमाउंट में धोखाधड़ी होने का चांस काफी बढ़ जाता है।
महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क बाल योग समर कैंप में दूसरे दिन भारी उत्साह के साथ बच्चों की भागीदारी
मीटर जीरो हुआ या नहीं:
पेट्रोल भरवाने से पहले सबसे जरूरी नियम है कि मशीन का डिजिटल मीटर देखें कि वो पूरी तरह 0.00 पर सेट है या नहीं। अक्सर ऐसा होता है कि अटेंडेंट पुरानी रीडिंग पर ही पंपिंग को चालू कर देते है जिससे आपको कम फ्यूल मिलता है और बिल ज्यादा आता है। मीटर 0 पर न दिख तो तुरंत ही इसे रीसेट करें।



