आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

anganwadi-karyakarta-sahayika-samman-god-bharai

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

बीकानेर (श्रेयांस बैद): विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत पांचू में आंगनबाड़ी मिलन समारोह का आयोजन अटल सेवा केंद्र, पांचू में किया गया।

बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू सोनी के निर्देशानुसार महिला पर्यवेक्षक वीणा खत्री के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा सहयोगिनियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक वीणा खत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें तुलसी, सहजन एवं अश्वगंधा के औषधीय पौधे तथा प्रधानमंत्री के संदेश से संबंधित फ्रेम भेंट किए गए।

प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए उपस्थितजनों को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

समेकित बाल विकास सेवाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पांचू की पर्यवेक्षक आरती बरडिया ने समेकित बाल विकास सेवाओं की छह प्रमुख सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन में जनभागीदारी का आह्वान किया।

70वीं जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में मोमासर की छात्राओं का दबदबा, दोनों वर्गों में चैंपियन बनी स्कूल

माहवारी स्वच्छता एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा

महिला अधिकारिता विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती रश्मि कल्ला ने माहवारी स्वच्छता प्रबंधन सहित महिला एवं बाल विकास से संबंधित विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

समारोह के दौरान ग्राम की गणमान्य महिलाओं एवं अन्य उपस्थितजनों की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं धापु एवं मेहरून की पारंपरिक गोद भराई रस्म भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।समारोह के दौरान अतिथियों एवं गणमान्य आगंतुकों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रूपाराम चौधरी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुबोध, यूनिसेफ जिला समन्वयक सलमान खान, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर शंकर लाल, एएनएम राजबाला, शाला शिक्षिका विश्व मोहनी सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा सहयोगिनियां, ग्रामीण महिलाएं, बालिकाएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें