वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान: गुरुवार को होगी जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला
बीकानेर (श्रेयांस बैद): ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का आयोजन 25 मई से 5 जून तक किया जाएगा। अभियान के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण और स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Contents
चूरू के सादुलपुर में गैस कटर से एटीएम काटकर 4 लाख रुपए चोरी, CCTV पर किया काला स्प्रे
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि अभियान के तहत जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सीएसआर कार्यशाला 28 मई (गुरुवार) को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।
कार्यशाला में जिले के विभिन्न औद्योगिक संघों से जुड़ी इकाइयों और सोलर कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।


