महाराष्ट्र विधान परिषद डिप्टी चेयरमैन के साथ MBDD एवं नेत्रदान पखवाड़ा के बैनर का अनावरण : दक्षिण मुंबई
मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा MBDD (मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव) एवं नेत्रदान पखवाड़ा के बैनर का अनावरण महाराष्ट्र विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन श्री सचिन अहीर के करकमलों से किया गया।

इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई की टीम ने श्री सचिन अहीर को अभातेयुप के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संचालित सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।
टीम ने MBDD के माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत नेत्रदान के महत्व और जागरूकता अभियानों के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष सुमीत सुराणा, मंत्री श्रेयांस मुनोत, उपाध्यक्ष पूरण चपलोत, दक्षिण मुंबई सभा सहमंत्री किशन राठौड़ एवं दक्षिण मुंबई अणुव्रत समिति संयोजक नरेंद्र मुनोत उपस्थित रहे।
गोचर, ओरण, पायतन एवं जोहड़ भूमि के संरक्षण को लेकर बैद ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा समाजहित एवं मानवसेवा से जुड़े इन अभियानों के माध्यम से रक्तदान और नेत्रदान के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यह जानकारी तेयूप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।


