केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेली तलाई में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) भवन तथा ग्राम पंचायत शिवनगर में 33/11 केवी विद्युत ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) का लोकार्पण किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

इस अवसर पर खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल तथा राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत सरोवर में पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

डेली तलाई में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन के सपनों को साकार किया जा रहा है।

विश्व की वर्तमान परिस्थितियों में गुरु जम्भेश्वर जी के सिद्धांत अति प्रासंगिक : देवेंद्र बिश्नोई, डीआईजी

उन्होंने कहा कि खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है। डेली तलाई में 1 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से निर्मित पीएचसी भवन तथा शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का लोकार्पण इसी विकास यात्रा का हिस्सा है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत क्षेत्र की प्रत्येक ढाणी तक विद्युत सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। साथ ही दंतौर, 465 हेड, पुगल सहित विभिन्न स्थानों पर 132 केवी जीएसएस स्थापित किए गए हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 33/11 केवी जीएसएस का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। बड़े जलाशयों एवं जल भंडारण संरचनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पारंपरिक जल स्रोतों, बावड़ियों, तालाबों एवं सरोवरों के संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सके।

राजस्थान विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि जल ही जीवन है और जल संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत एवं आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में खाजूवाला विधानसभा अग्रणी बन रही है।

श्याम पंचारिया ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जनसभा में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

कार्यक्रम में एसडीएम पूगल सुश्री दिव्या विश्नोई, बीडीओ गोपाराम मेघवाल, तहसीलदार अशोक पारीक, विद्युत विभाग के अधिकारी विजय मीणा एवं अजय डूंडवाल, आईजीएनपी के अधिशासी अभियंता दीपाकर शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने डेली तलाई में पीएचसी भवन एवं शिवनगर में 33/11 केवी जीएसएस का किया लोकार्पण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें