ज़िला कलेक्टर ने गैस वितरण व्यवस्था में सुधार और अवैध खनन पर कार्रवाई के दिए निर्देश
खनन क्षेत्रों में पौधारोपण की प्रगति की समीक्षा, ओवरलोड परिवहन पर जताई नाराजगी
बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला कलेक्टर निशान्त जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सिटी गैस समिति की बैठक आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर ने गैसनेट प्रतिनिधि को सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप मासिक लक्ष्य एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने गैस वितरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए शहर में बाईपास के माध्यम से गैस सप्लाई की संभावनाओं पर कार्य करने का सुझाव दिया।
खनन क्षेत्रों में पौधारोपण लक्ष्य से अधिक, 41,600 पौधे लगाए
इसी प्रकार खनिज विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं अवैध खनन निगरानी समिति की बैठक में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने खनन क्षेत्रों में पौधारोपण की प्रगति की समीक्षा की। खनिज अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित ने बताया कि खनन क्षेत्रों में 25 हजार पौधों के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 41,600 पौधे लगाए जा चुके हैं।
👉 यहां क्लिक करें
वहीं बीएसएफ व क्ले एसोसिएशन बीकानेर द्वारा 20 हजार पौधे लगाने का कार्य प्रगति पर है। बैठक में खनन पट्टाधारी विनय डागा एवं क्ले एसोसिएशन सचिव सौरभ चांदना द्वारा पूर्व स्वीकृत खनन पट्टा क्षेत्रों में बाद के भूमि आवंटन से संबंधित प्रकरणों की जानकारी दी गई, जिस पर जिला कलेक्टर ने आवश्यक विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
NSCI Worli में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का आयोजन : तेयुप दक्षिण मुंबई
लंबित खनन आवेदनों एवं पर्यावरणीय अनुमतियों पर भी चर्चा
बैठक में एनजीओ प्रतिनिधि अरुण आचार्य द्वारा गजनेर अभयारण्य की सीमा निर्धारण नहीं होने के कारण लंबित खनन आवेदनों में आवश्यक पर्यावरणीय अनुमतियां प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया गया। इस पर जिला कलेक्टर ने वन विभाग से आवश्यक विवरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन के विरुद्ध होगी संयुक्त कार्रवाई
जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गत वर्षों की तुलना में चालू वर्ष में अवैध खनन आदि की रोकथाम के प्रकरणों की समीक्षा की। खनिजों के अवैध निर्गमन, भंडारण, ओवरलोड परिवहन पर असंतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस, खान एवं परिवहन विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, आरटीओ अनिल पंडेया, जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा, खनि अभियंता महेश प्रकाश पुरोहित समेत अन्य अधिकारी व गैसनेट प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


