हरियालो राजस्थान अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए मिशन मोड में करें कार्य : जिला कलेक्टर

हरियालो राजस्थान अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए मिशन मोड में करें कार्य : जिला कलेक्टर

हरियालो राजस्थान अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए मिशन मोड में करें कार्य : जिला कलेक्टर

अधिकारिक पौधरोपण एवं पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद):हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत जिले में चल रहे पौधरोपण कार्य एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा अपने-अपने विभागों की अभियान संबंधी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

पौधरोपण के साथ पौधों की देखभाल और जीवितता पर दें विशेष ध्यान

जिला कलेक्टर जैन ने कहा कि सभी विभाग अपने आवंटित लक्ष्यों की तेज गति से पूर्ति करते हुए अधिकाधिक पौधरोपण करें तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ पौधों की नियमित देखभाल, संरक्षण एवं जीवितता सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

बैठक में जिला कलेक्टर ने हरियाळो राजस्थान अभियान की विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की । अधिकारियों को शेष लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप कार्य करने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा अभियान की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

ज़िला कलेक्टर ने गैस वितरण व्यवस्था में सुधार और अवैध खनन पर कार्रवाई के दिए निर्देश

इससे पूर्व उप वन संरक्षक जी. वेंकटेश ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवंटित पौधरोपण लक्ष्यों के अनुरूप कार्य में तेजी लाने तथा वर्तमान मानसूनी वर्षा का अधिकतम लाभ उठाते हुए अधिकाधिक पौधरोपण सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि जिले को आवंटित लगभग 43 लाख पौधरोपण के लक्ष्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ मिशन मोड में कार्य करना होगा।

विभागीय नर्सरियों के गुणवत्तापूर्ण पौधों का करें अधिकाधिक उपयोग

वेंकटेश ने सभी संबंधित विभागों से वन विभाग की हार्दिक विभागीय नर्सरियों में रियायती दरों पर उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण पौधों का अधिकाधिक उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विभागीय नर्सरियों में उपलब्ध पौध सामग्री का उपयोग कर अनावश्यक रूप से बाहर से महंगे पौधे क्रय करने से बचा जा सकता है।

हरियालो राजस्थान अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए मिशन मोड में करें कार्य : जिला कलेक्टर

बैठक में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे, नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलानीचामी, डीएफओ आईजीएनपी स्टेज-II मदन सिंह चारण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियालो राजस्थान अभियान के लक्ष्यों की पूर्ति के लिए मिशन मोड में करें कार्य : जिला कलेक्टर

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें