युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (एबीटीवाईपी) के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, कांदिवली में आयोजित युवा दायित्व बोध कार्यशाला-2026 के अंतर्गत आयोजित किशोर फिएस्टा एवं इनोवेशन एक्सपो में तेरापंथ किशोर मंडल (TKM) दक्षिण मुंबई ने अपनी रचनात्मक सोच, नवाचार और सामाजिक सरोकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए किशोर फिएस्टा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (1st Podium) प्राप्त किया।

युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

कार्यशाला के दौरान तेरापंथ किशोर मंडल AXIS द्वारा आयोजित इनोवेशन एक्सपो में दक्षिण मुंबई मंडल ने “Care On Call App” नामक स्टार्टअप आइडिया प्रस्तुत किया। इस अभिनव अवधारणा का उद्देश्य आवश्यकता पड़ने पर लोगों को त्वरित, विश्वसनीय और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना को साकार करना था। मंडल की प्रस्तुति को उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने खूब सराहा।

श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय में ₹1 करोड़ की लागत से बने 6 नवीन कक्षा-कक्ष व अत्याधुनिक विज्ञान लैब का लोकार्पण

वहीं किशोर फिएस्टा में मंडल ने “Climate Change (जलवायु परिवर्तन)” विषय पर आधारित आकर्षक स्टॉल लगाकर पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का प्रभावशाली संदेश दिया।

युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

स्टॉल की पर्यावरण-अनुकूल सजावट, ज्ञानवर्धक इंटरैक्टिव गेम्स तथा Plantable Pens और Mini Seedball Kits जैसे इको-फ्रेंडली उपहारों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का सफल प्रयास किया गया।

रचनात्मक प्रस्तुति, नवाचार और सामाजिक संदेश से परिपूर्ण इस स्टॉल ने निर्णायकों को भी प्रभावित किया, जिसके परिणामस्वरूप तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई ने किशोर फिएस्टा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर मंडल और पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

इस उपलब्धि पर मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे पूरी टीम की एकजुटता, रचनात्मक सोच और समर्पित प्रयासों का परिणाम बताया। इस सफलता से मंडल के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों में हर्ष का वातावरण है।

कार्यक्रम के दौरान तेरापंथ समाज के अनेक गणमान्य महानुभावों, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय पदाधिकारियों तथा विभिन्न शाखाओं के प्रतिनिधियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया और किशोर मंडल दक्षिण मुंबई के प्रयासों की सराहना की।

युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

युवा दायित्व बोध कार्यशाला में तेरापंथ किशोर मंडल दक्षिण मुंबई का शानदार प्रदर्शन, किशोर फिएस्टा में प्रथम स्थान

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें