राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान जारी -नवीन महाजन

राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान जारी -नवीन महाजन

राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान जारी -नवीन महाजन

जयपुर )श्रेयांस बैद):भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में राजस्थान में मतदाता सूची के सतत अद्यतन (Continuous Updation) के अंतर्गत पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान प्रारम्भ हो चुका है।

अभियान का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में शामिल होने से शेष रह गए पात्र नागरिकों तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एवं प्रथम बार मतदान के लिए पात्र हुए युवाओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान, नवीन महाजन ने बताया कि अभियान के तहत सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गत सात दिवस में अभियान के अंतर्गत अब तक विधानसभा क्षेत्रों में नवीन मतदाताओं के पंजीकरण हेतु 57,000 से अधिक Form-6 प्राप्त किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के लिए इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) के माध्यम से स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां एवं विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं।

विधानसभा क्षेत्रों में ELC द्वारा किए जा रहे इन जनजागरूकता कार्यक्रमों की निगरानी एवं पर्यवेक्षण जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। साथ ही, जिलों में संचालित अभियान एवं विभिन्न गतिविधियों की प्रगति का मुख्यालय स्तर से भी नियमित रूप से पर्यवेक्षण एवं परीक्षण किया जा रहा है।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए अब राजस्थान सहित SIR की प्रक्रिया पूर्ण कर चुके अन्य राज्यों में मतदाता पंजीकरण के Form-6 एवं संशोधन हेतु Form-8 के साथ SIR के दौरान जोड़े गए घोषणा पत्र की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है।

समाज कल्याण सप्ताह के तहत नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के लिए जन चेतना दिवस आयोजित

पात्र नागरिक voters.eci.gov.in अथवा ECINET के माध्यम से ऑनलाइन Form-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।

महाजन ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का लाभ उठाते हुए मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज कराएं तथा अपने परिवार एवं आसपास के ऐसे पात्र युवाओं और नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।

राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान जारी -नवीन महाजन

उन्होंने कहा कि सशक्त, सहभागी एवं समावेशी लोकतंत्र के उद्देश्य की प्राप्ति के लिए निर्वाचन विभाग कटिबद्ध है।

राजस्थान में पात्र एवं नव मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान जारी -नवीन महाजन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें