भारद्वाज विद्या निकेतन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार भारद्वाज विद्या निकेतन में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के पैनल सदस्य एवं अधिकार मित्र श्रेयांस बैद ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए बाल विवाह की सामाजिक कुरीति, इसके दुष्परिणामों तथा कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।

बैद ने कहा कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन दंडनीय अपराध भी है। बाल विवाह बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वतंत्रता एवं उज्ज्वल भविष्य के अधिकारों को प्रभावित करता है।
विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की जिला स्तरीय समिति की बैठक 1 दिसंबर को
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं बाल विवाह के विरुद्ध जागरूक बनें तथा अपने परिवार, पड़ोस और समाज में भी लोगों को जागरूक कर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। जागरूकता, शिक्षा और सामूहिक सहभागिता से ही इस कुप्रथा का पूर्ण उन्मूलन संभव है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल एवं अध्यापक गोविंद शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भारद्वाज विद्या निकेतन में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

