लूणकरणसर में यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी, आमजन से सहयोग की अपील

लूणकरणसर में यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी, आमजन से सहयोग की अपील

लूणकरणसर में यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी, आमजन से सहयोग की अपील

लूणकरणसर(श्रेयांस बैद): कस्बे की मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा बेतरतीब खड़े वाहनों की समस्या को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर पालिका लूणकरणसर के अधिशाषी अधिकारी लूणकरणसर द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी सूचना पत्र के अनुसार मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही खड़े करें, ताकि आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

सिनेमा ऑफ द ईयर (CTA) – इंडियन सिनेमा अवॉर्ड्स (ICA) 2025: उत्कृष्ट हिंदी फिल्मों और कलाकारों के नामांकन घोषित

अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन और आमजन दोनों की संयुक्त जिम्मेदारी है। उन्होंने कस्बावासियों से प्रशासन का सहयोग करने तथा नियमों का पालन करने की अपील की है।

लूणकरणसर में यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी, आमजन से सहयोग की अपील

नगर पालिका द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

लूणकरणसर में यातायात प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी, आमजन से सहयोग की अपील

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें