बीकानेर: 20 जुलाई को निजी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशालय पर करेंगे प्रदर्शन

बीकानेर: 20 जुलाई को निजी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशालय पर करेंगे प्रदर्शन

बीकानेर: 20 जुलाई को निजी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशालय पर करेंगे प्रदर्शन

बीकानेर: स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा), राजस्थान की बीकानेर देहात कमेटी की बैठक धोबी दौरा स्थित प्रदेश कार्यालय में कृपाल दान चारण की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 जुलाई को प्रदेश के सभी निजी स्कूल स्वेच्छा से बंद रहेंगे और संचालक शिक्षा निदेशालय पर होने वाले प्रदेश व्यापी प्रदर्शन में भाग लेंगे।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी शैलेष भदानी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वारा गत 2 जुलाई को शाला संबलन मोबाइल ऐप के माध्यम से गैर-सरकारी विद्यालयों के अनिवार्य मासिक निरीक्षण के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ा विरोध किया जा रहा है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू ने कहा कि इस आदेश से प्रदेश में इंस्पेक्टर राज कायम होगा और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, जिससे निजी विद्यालय अत्यंत चिंतित हैं।

‎संक्रांति महोत्सव पर धर्मसभा, साध्वियों ने बताया चातुर्मास का आध्यात्मिक महत्व

उन्होंने कहा कि आरटीई अधिनियम 2009 और राजस्थान गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम 1989 के तहत मान्यता प्राप्त स्कूलों को प्राप्त स्वायत्तता पर यह आघात है। सरकारी और निजी विद्यालयों के संसाधन और कार्यप्रणाली अलग हैं, अत: दोनों का मूल्यांकन एक ही पैमाने से करना न्यायसंगत नहीं है।

बीकानेर: 20 जुलाई को निजी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशालय पर करेंगे प्रदर्शन

बीकानेर: 20 जुलाई को निजी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशालय पर करेंगे प्रदर्शन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें