विशेष योग्यजनों को उपलब्ध करवाए जाएंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

विशेष योग्यजनों को उपलब्ध करवाए जाएंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

विशेष योग्यजनों को उपलब्ध करवाए जाएंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

6 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शिविर होंगे आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राज्य सरकार की वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट घोषणा के तहत विशेष योग्यजनों को अधिक सुविधा एवं संबल प्रदान करने के उद्देश्य से 25 हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे।

आयुक्त एवं शासन सचिव विशेष योग्यजन के निर्देशनानुसार जिले, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर 6 अगस्त से 30 सितंबर तक प्रत्येक कार्य दिवस पर ऑनलाइन आवेदन शिविर आयोजित किए जाएंगे।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल. डी. पंवार ने बताया कि कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्राप्त करने के इच्छुक विशेष योग्यजन अपने आवेदन एसएसओ पोर्टल (www.sso.rajasthan.gov.in) अथवा एसजेएमएस डीएसएपी (मुख्यमंत्री संयुक्त सहायता अनुदान योजना) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत कर सकते हैं।

अवैध रूप से गैस सिलेंडरों के परिवहन पर कार्रवाई, 37 घरेलू सिलेंडर जब्त

उन्होंने बताया कि आवेदन के समय विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी), आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, दिव्यांगता मूल्यांकन प्रमाण पत्र अथवा मूल्यांकन संबंधी अन्य दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र (आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण) तथा पेंशनधारकों के लिए पीपीओ सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

विशेष योग्यजनों को उपलब्ध करवाए जाएंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

विभाग ने पात्र विशेष योग्यजनों से निर्धारित अवधि में आवेदन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।

विशेष योग्यजनों को उपलब्ध करवाए जाएंगे कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें