भगत सिंह जयंती पर युवा संगठन ने किया शहीद को नमन, समाज सुधार को लेकर हुई चर्चा

भगत सिंह जयंती पर युवा संगठन ने किया शहीद को नमन, समाज सुधार को लेकर हुई चर्चा

भगत सिंह जयंती पर युवा संगठन ने किया शहीद को नमन, समाज सुधार को लेकर हुई चर्चा

श्रीडूंगरगढ़ (श्रेयांस बैद): शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के अवसर पर युवा संगठन, अम्बेडकर कॉलोनी–कालूबास, श्रीडूंगरगढ़ के युवाओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर भगत सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर युवाओं की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में समाज में व्याप्त पाखंड और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों को दूर करने, युवाओं एवं समाज को शिक्षा से जोड़ने तथा शिक्षा के माध्यम से समाज के विकास को आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

शिक्षण संस्थानों को घोषित करें ‘ड्रग्स फ्री जोन’, जिले भर में चलाएं जागरुकता की सघन गतिविधियां

युवाओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को जागरूक होकर समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। इसी भावना के साथ युवाओं ने सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

भगत सिंह जयंती पर युवा संगठन ने किया शहीद को नमन, समाज सुधार को लेकर हुई चर्चा

कार्यक्रम में युवाओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान संदीप भारतीय सहित युवा संगठन से जुड़े युवा उपस्थित रहे।

भगत सिंह जयंती पर युवा संगठन ने किया शहीद को नमन, समाज सुधार को लेकर हुई चर्चा

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें