दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ मेहता परिवार का गृह प्रवेश संस्कार

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ मेहता परिवार का गृह प्रवेश संस्कार

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ मेहता परिवार का गृह प्रवेश संस्कार

दक्षिण मुंबई:अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, दक्षिण मुंबई द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से विभिन्न संस्कारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में 7 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रीमती अंजू एवं श्री विनय मेहता के नवीन निवास स्थान सम्मेदशिखर अपार्टमेंट, ग्रांट रोड में गृह प्रवेश संस्कार जैन संस्कार विधि द्वारा संपन्न हुआ।

गृह प्रवेश संस्कार का आयोजन जैन संस्कारक उपासक श्री अशोक बरलोटा एवं जैन संस्कारक श्री रवि दोषी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार एवं जैन संस्कार विधि के साथ संपन्न करवाया गया। संस्कारकों ने मंगल मंत्रों एवं विधि-विधान के साथ नूतन गृह में प्रवेश के अवसर पर मेहता परिवार को शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर मेहता परिवार के परिवारजन उपस्थित रहे। परिवार की ओर से जैन संस्कार विधि के माध्यम से पूरे मंत्रोच्चार एवं विधिवत रूप से गृह प्रवेश संस्कार संपन्न करवाने के लिए संस्कारक द्वय के प्रति आभार व्यक्त किया गया। दक्षिणा स्वरूप परिवारजनों द्वारा प्रत्याख्यान भी किए गए।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सौंपा ज्ञापन, बीकानेर–श्रीडूंगरगढ़–रतनगढ़–सीकर फोर लाइन निर्माण की उठाई मांग

नूतन गृह प्रवेश के इस मंगल अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद्, दक्षिण मुंबई परिवार की ओर से मेहता परिवार को मंगल भावना पत्रक भेंट किया गया तथा उनके नवीन गृह में सुख, शांति, समृद्धि एवं आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की गई।

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ मेहता परिवार का गृह प्रवेश संस्कार

तेरापंथ युवक परिषद्, दक्षिण मुंबई द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से जीवन के विभिन्न मांगलिक अवसरों को आध्यात्मिक एवं संस्कारित स्वरूप प्रदान करने का यह प्रयास निरंतर जारी है।

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से संपन्न हुआ मेहता परिवार का गृह प्रवेश संस्कार

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें