महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में “जागे पुरुषार्थ सधे कदम” कार्यशाला का आयोजन

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में “जागे पुरुषार्थ सधे कदम” कार्यशाला का आयोजन

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में “जागे पुरुषार्थ सधे कदम” कार्यशाला का आयोजन

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी की प्रबुद्ध प्रशिष्या शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी व शासन श्री साध्वी मंजूरेखाजी आदि साध्वी वृन्द के सान्निध्य में “जागे पुरुषार्थ सधे कदम” कार्यशाला का आयोजन किया गया

साध्वी वृन्द द्वारा नमस्कार महामन्त्रोच्चार के पश्चात् तेरापंथ कन्या मण्डल द्वारा मंगलाचरण किया गया। परम पूज्य आचार्य श्री महाप्रज्ञजी की मासिक पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में साध्वी वृन्द ने गीत का संगान किया ​शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी ने कहा— तेरापंथ धर्म संघ पुरुषार्थ की विलक्षण कहानी है।

रंगीलो सावन’ में दिखा महिला सशक्तिकरण का रंग -सिद्धि कुमारी

यह गरिमामय दस्तावेज है कि हमारे धर्म संघ के सभी आचार्यों ने साधु-साध्वियों तथा श्रावक समाज को वर्तमान की अपेक्षाओं के साथ दिशा बोध दिया, शिक्षण प्रशिक्षण के साथ लम्बी-लम्बी पद यात्राएं करते हुए उन्हें आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद दिया ​शासन श्री साध्वी मंजूरेखाजी ने कहा— इस उपभोक्तावाद युग में हर एक के गले उतारना बहुत जरूरी है कि पुरुषार्थ हमारे जीवन का उपलब्धि भरा सफर है अन्यथा जीवन का मूल्य अधूरा रह जाता है।

जो सोता है वह खोता है। साध्वी उदितप्रभाजी, साध्वी ​निर्भयप्रभाजी व साध्वी चेलनाश्री जी ने भी विचार व्यक्त किए। आर. एस . एस. के कार्यकर्ताओं ने साध्वी वृन्द के दर्शन कर प्रेरणा प्राप्त की।

जैन विद्या के सर्टिफिकेट का भी वितरण किया गया।श्री गणपत डागलिया, श्री सुरेश मेहता, श्री मिठालाल सिंघवी, श्री दिनेश धाकड़, श्री सुखलाल सियाल एवं अनेक गणमान्य उपस्थित थे

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में “जागे पुरुषार्थ सधे कदम” कार्यशाला का आयोजन

महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती लतिका ने अनुमोदना की। संचालन सभा के मंत्री पवन तो बोलिया ने किया यह जानकारी नितेश धाकड़ ने दी

महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में “जागे पुरुषार्थ सधे कदम” कार्यशाला का आयोजन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें