सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

मोमासर:मानव जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में उत्तरादा बास स्थित अंबेडकर भवन में “सर्व समाज के प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन-2026” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ताराचंद कताला ने की, जबकि मुख्य अतिथि संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला रहे।

मुख्य वक्ता संस्थान के मुख्य सदस्य एवं प्रधानाचार्य अशोक बबेरवाल ने कहा कि संस्थान राजस्थान भर में सर्व समाज के हित में कार्य करते हुए जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं जनजागरण के माध्यम से सशक्त बना रहा है।

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

मुख्य अतिथि सौदागर कांदेला ने कहा कि संस्थान मानवता को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बेटा-बेटियों को शिक्षा व रोजगार के लिए निशुल्क सिलाई मशीन वितरण और विवाह में सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है तथा निकट भविष्य में मोमासर क्षेत्र में एक बड़े सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

बाबू लाल गर्ग ने बताया कि इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के महासचिव मनराज कांटीवाल, सचिव गजानंद परिहार, शंकरलाल तांदेड़ा, प्रशासक प्रतिनिधि जुगराज संचेती, थानमल भाटी, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जगदीश प्रसाद राणा, नत्थाराम कताला एवं शिक्षाविद् नानूराम परिहार सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

युवा दिव्यांगों को प्रदान की जाएगी स्कूटीः पात्र 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

कार्यक्रम आयोजन समिति के प्रदेश समन्वयक संतश्री भंवरलाल कमलिया, संयोजक बीरबल कुमार कताला,सह संयोजक भगवानाराम बरोड़, सदस्य लिछमण सिंह बीदावत,ताजाराम फौजी व सीताराम चालिया ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी का आभार व्यक्त किया


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का साफा, शॉल, माला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्व समाज के 105 प्रतिभावान विद्यार्थियों, नव नियुक्त कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

इस अवसर पर मालाराम सातलेरा, मंगलाराम घोटिया,संतलाल सांडेला , धन्नाराम बरोड़, श्रीमती रामकोरी,मदनलाल बीरट, मोहनलाल चालिया, शिक्षक सीताराम कताला,रामकरण बारोटिया, सहीराम जनागल, सेवानिवृत्त शिक्षक शंकरलाल कताला,हुलासाराम भूंडण,जतनलाल कताला, सांवरमल बरोड़ अशोक कुमार, व्याख्याता ओमप्रकाश, शिक्षक विनोद कुमार,किशन बरोड़ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिकृष्ण कताला ने किया तथा कार्यक्रम के पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भोजन किया

सर्व समाज की 105 प्रतिभाओं का सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें