जीवनदान की खुशी में डॉक्टरों का सम्मान समारोह, बीकानेर हॉट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ विशेष

,बीकानेर हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार को एक भावनात्मक एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाल ही में सफल ओपन हार्ट बायपास (CABG) सर्जरी के बाद नया जीवन पाने वाले मरीज रामलाल सारण जाट एवं कमला देवी द्वारा आयोजित किया गया।

समारोह का आयोजन प्रसिद्ध हार्ट सर्जन डॉ. जयकिशन सुथार के जन्मदिवस के अवसर पर किया गया, जिसमें अस्पताल की पूरी CTVS टीम का सम्मान किया गया।

गांव गाढ़वाला निवासी रामलाल सारण ने बताया कि गंभीर हृदय रोग के चलते उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी, लेकिन बीकानेर हार्ट एंड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में सफल बायपास सर्जरी के बाद उन्हें नया जीवन मिला। उन्होंने डॉ. जयकिशन सुथार को भगवान का रूप बताते हुए कहा कि डॉक्टरों और मेडिकल टीम की बदौलत उन्हें और उनके परिवार को नई उम्मीद मिली है।

‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’: दूसरे दिन भी लोगों ने देखी प्रदर्शनी

इस अवसर पर मरीज परिवार एवं गांव के गणमान्य लोगों ने डॉ. जयकिशन सुथार, डॉ. गिरीश तंवर, डॉ. खेताराम सहित पूरी मेडिकल टीम का साफा और माल्यार्पण कर सम्मान किया। समारोह में नर्सिंग ऑफिसर श्रवण जाट चाडी, शंकर, पवित्र चौहान, अर्पण, अभय एवं CTVS टीम के अन्य सदस्यों की सेवाओं की भी सराहना की गई।

उल्लेखनीय है कि डॉ. जयकिशन सुथार ने 15 नवंबर 2019 से बीकानेर में ओपन हार्ट सर्जरी की शुरुआत कर चिकित्सा क्षेत्र में नई उपलब्धि स्थापित की।

वर्तमान में वे बीकानेर में बायपास CABG, वाल्व रिप्लेसमेंट (MVR, AVR, DVR) तथा बच्चों के हृदय संबंधी जटिल ऑपरेशन जैसे ASD, VSD, PDA और TOF जैसी सर्जरी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। इससे बीकानेर सहित आसपास के हजारों मरीजों को जयपुर, दिल्ली, गुरुग्राम और अहमदाबाद जैसी महानगरों की सुविधाएं अब स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं।

जीवनदान की खुशी में डॉक्टरों का सम्मान समारोह, बीकानेर हॉट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ विशेष

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि बीकानेर में अत्याधुनिक हृदय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होना पूरे संभाग के लिए गर्व की बात है और डॉ. सुथार एवं उनकी टीम लगातार लोगों को नया जीवन देने का कार्य कर रही है।

जीवनदान की खुशी में डॉक्टरों का सम्मान समारोह, बीकानेर हॉट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुआ विशेष

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें