प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूनरासर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आरती

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूनरासर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आरती

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूनरासर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आरती

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा, राष्ट्रसेवा एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में पूनरासर बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, एवं आरती का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए भगवान बिहारी जी एवं पूनरासर बालाजी महाराज के समक्ष विशेष प्रार्थना की। साथ ही भारत को विश्वगुरु एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की सफलता हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की गईं।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिसके कारण आज भारत विश्व मंच पर नई शक्ति एवं नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

केंद्र ने दिए एनएच-347बी की 233 किमी सड़कें के लिए 4,415.60 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है तथा देश आज विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को व्यापक लाभ मिला है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

मंदिर परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए देश की उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। विधायक सारस्वत ने पूजा अर्चना क़े बाद जनसवांद भी किया तथा लोगों की जनसुनवाई भी की |

कार्यक्रम मे भाजपा देहात ज़िला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह,नरेश मोट,विस्तारक मुकेश जोशी, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, भवानी तावनिया, मोहन नाथ सिद्ध, उत्तम नाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, सीताराम सोनी, देवकरण पारीक डेलवा, श्याम बाहेती, श्रवण शर्मा बिंझासर ,भागूनाथ सिद्ध सेरुणा,बहादुर सिंह राजपुरा,
राजेन्द्र सिंह पुन्दलसर सहित
पूनरासर से पुजारी निर्मल बोथरा, जगदीश पारीक,नत्था नाथ,भागीरथ, मुन्नी नाथ, ओंकार नाथ,रामेश्वर टांडी,बृजनाथ, उम्मेदनाथ सहित बड़ी संख्या मे ग्रामवासी मौजूद रहे |

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूनरासर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आरती

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार श्री वर्धन शर्मा, बीडियो मनोज धायल, सीआई संध्या बिश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे | उलेखनीय है कि पुनरासर बालाजी मंदिर के पुजारी जैन बोथरा परिवार से है।

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूनरासर बालाजी धाम में विशेष पूजा-अर्चना, विधायक ताराचंद सारस्वत ने की आरती

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें