श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

बीकानेर (श्रेयांस बैद): श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर देवस्थान विभाग द्वारा राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर शिखरबंद महादेव मंदिर में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धापूर्वक रुद्राभिषेक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की गई।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

इस अवसर पर जिला कलक्टर निशांत जैन सपरिवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, श्याम हाड़ला, चम्पालाल गेदर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कार्मिकों ने भी सहभागिता निभाई। भगवान शिव का पंचामृत—दूध, दही, घी, शहद एवं शक्कर से विधिवत रुद्राभिषेक किया गया तथा वैदिक ऋचाओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

रुद्राभिषेक के उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लेकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

बीकानेर को मिलेगी नई पहचान: दुनिया का प्रमुख एस्ट्रो-टूरिज्म हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने श्रद्धा, आस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण का सुंदर संदेश दिया तथा प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई।

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालय में हुआ भव्य रुद्राभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें