डागलिया परिवार ने जैन विधि द्वारा मनाया रक्षाबंधन पर्व : मुंबई
मुंबई: भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और पारिवारिक एकता का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व डागलिया परिवार द्वारा 27 अगस्त 2026 को गिरगांव, मुंबई स्थित डागलिया निवास पर श्रद्धा, धार्मिक भावना एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन का पर्व जैन विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान दर्शन डागलिया ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ जैन विधि से रक्षाबंधन की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई। पूरे विधि-विधान के दौरान परिवार के सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की और पर्व के आध्यात्मिक महत्व को आत्मसात किया।
इस अवसर पर चंद्रप्रकाश डागलिया ने मंगल भावना यंत्र की विधिवत स्थापना की। मंगल भावना यंत्र की स्थापना के साथ परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं आपसी प्रेम-सौहार्द के लिए मंगल भावनाएं की गईं।
रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर परिवार ने अपने परिवार के आदरणीय मुखिया, स्वर्गीय पूनमचंदजी डागलिया को भी भावपूर्ण स्मरण किया।
प्रवासी राजस्थानी सम्मान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
परिवारजनों ने उनके स्नेह, संस्कार एवं मार्गदर्शन को याद करते हुए मंगल भावना की कि उनका आशीर्वाद सदैव पूरे डागलिया परिवार पर बना रहे। उनके द्वारा दिए गए संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया।
रक्षाबंधन समारोह में धापूबाई, दिनेश, अरुणा, इंदु एवं महावीर डागलिया, संगीता एवं प्रेम कोठारी, नूतन, संयम एवं कृशा सोनी तथा पलक धाकड़ सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धार्मिक विधि में सहभागिता की और एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

जैन विधि-विधान, मंत्रोच्चार, मंगल भावना और पारिवारिक आत्मीयता के संग मनाया गया यह रक्षाबंधन पर्व डागलिया परिवार के लिए श्रद्धा, संस्कार और एकता का सुंदर अवसर बना। पूरे परिवार ने प्रेम, सौहार्द एवं खुशहाली के साथ पर्व का आनंद लिया और सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

