लूणकरणसर की गोगामेड़ी पर भरा मेला, श्रद्धालुओं ने लगाई धोक
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद) : गोगाजी महाराज की नवमी के अवसर पर कस्बे की गोगाजी महाराज, कंवर केसरो जी एवं गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिरों में धोक लगाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं ने गोगाजी महाराज को खीर, मिश्री एवं नारियल का भोग अर्पित किया तथा परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति के साथ जहरीले जीव-जंतुओं से रक्षा की कामना की। मान्यता के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे।
पानी में घुलता नमक कितना खतरनाक? घर की टंकी साफ की तो तल में जमा मिला 10 किलो से ज्यादा नमक
मेले के अवसर पर मंदिर परिसर एवं आसपास विभिन्न प्रकार की दुकानें सजी रहीं। बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों ने मेले में जमकर खरीदारी की। खिलौने, प्रसाद, मिठाई एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर दिनभर भीड़ नजर आई।

रात्रि में जागरण एवं ज्योत प्रज्वलित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ गोगाजी महाराज की आराधना की। देर रात तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र धार्मिक वातावरण से सराबोर रहा।

लूणकरणसर की गोगामेड़ी पर भरा मेला, श्रद्धालुओं ने लगाई धोक

