कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला, गजनेर ओवरब्रिज पर खूनी वारदात

कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला, गजनेर ओवरब्रिज पर खूनी वारदात

कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला, गजनेर ओवरब्रिज पर खूनी वारदात

बीकानेर: सदर थाना क्षेत्र के गजनेर ओवरब्रिज पर शुक्रवार को कार में सवार चार युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगाशहर रोड स्थित भवानी होटल के पीछे निवासी चेतन सिंह उर्फ चिंटू, छिंपों का मोहल्ला निवासी भैंरूसिंह तथा उनके दो अन्य साथी कार से गजनेर ओवरब्रिज से गुजर रहे थे।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

इसी दौरान कैंपर वाहन में सवार घातक हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और चारों को बाहर निकालकर उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

चैन स्नेचिंग कर भाग रहा युवक चलती ट्रेन से कूदा, सूडसर रेलवे स्टेशन पर मौत

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपियों की तलाश में शहरभर में नाकाबंदी कराई गई है। फिलहाल पुलिस की ओर से घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की जांच जारी है।

कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला, गजनेर ओवरब्रिज पर खूनी वारदात

कार सवार चार युवकों पर जानलेवा हमला, गजनेर ओवरब्रिज पर खूनी वारदात

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें