लूणकरणसर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, टाइगर फोर्स और पुलिस टीम मौके पर पहुंची
लूणकरणसर (श्रेयांस बैद):कस्बे में रोड दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है मेगा हाइवे पर आए दिन तेज गति से चलते वाहनों, रोड पर खड़े स्ट्रे गौ वंश एवं बेतरतीब पार्किंग के कारण दुर्घटनाये घटित हो रही है जिससे कस्बे के श्रीराम धर्म कांटा के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
श्रीराम धर्म कांटा के पास बाजार से सामान लेकर घर जाते समय वहां से गुजरते वक्त एक महिला अचानक ट्रक के नीचे आ गई। हादसा इतना भयानक था कि महिला ट्रक के टायरों के नीचे बुरी तरह कुचल गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
टाइगर फोर्स और पुलिस प्रशासन ने घटना की सूचना मिलते ही टाइगर फोर्स के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे।
हल्दीराम सोसाइटी द्वारा मेधावी छात्राओं का सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में योगदान सराहनीय
पुलिस प्रशासन भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचा। टाइगर फोर्स के महिपाल सिंह राकेश मूँड़ राजू कायल प्रभु नाथ और पुलिस ने मिलकर घटनास्थल दुर्घटना के बाद लगे जाम को सुचारू करवाया।

मृतका के शव को वहां से हटवाकर स्थानीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवाया गया ।

