नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया

नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया

नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया

श्री डूंगरगढ़:तुलसी सेवा संस्थान हॉस्पिटल, श्री डूंगरगढ़ के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार भवन में नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। संस्था अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को योग, प्राणायाम, प्रेक्षाध्यान एवं प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, निरोगी एवं तनावमुक्त जीवन की प्रेरणा देना है।

नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया

मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में पिछले चार वर्षों से नियमित सेवाएं दे रहे राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के प्रदेश संरक्षक, ओम योग सेवा संस्था श्री डूंगरगढ़ के निदेशक तथा बालिका स्वाध्याय निःशुल्क लाइब्रेरी श्री डूंगरगढ़ के संस्थापक योगगुरू ओम कालवा ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार होता है।

योग के माध्यम से मोटापा, मधुमेह, उच्च एवं निम्न रक्तचाप, थायरॉइड, कमर दर्द, सर्वाइकल, जोड़ों का दर्द, माइग्रेन, अनिद्रा, तनाव तथा अन्य जीवनशैली संबंधी समस्याओं में लाभ प्राप्त किया जा सकता है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि शिविर प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें योग, प्राणायाम, ध्यान एवं प्राकृतिक जीवनशैली से संबंधित उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर में महिला, पुरुष, छात्र-छात्राएं एवं सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग

इस अवसर पर कस्बे के गणमान्य योग प्रेमी हरिप्रसाद भादु एवं भादु परिवार की छात्राएं, रामधन मीणा, रामरख बिस्सू, ममता रोलण, बलराम बेनीवाल, विष्णु शर्मा, दिनेश भांभू, योगिता कालवा, एकता शर्मा, कौशल्या कलवानिया, श्याम कलवानिया तथा सोशल मीडिया पर चर्चित सपाटे किंग राजस्थानी टार्जन योगानंद कालवा उपस्थित रहे।

संस्था अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया, मंत्री धर्मचंद धाडेवा एवं प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने अधिक से अधिक लोगों से नियमित योग शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया

“योग अपनाएं – निरोगी जीवन पाएं।” 🧘‍♂️🌿

नियमित योग एवं ध्यान शिविर का शुभारंभ : भीखमचंद पुगलिया

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें