जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन
बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने सोमवार को पंचायत समिति नोखा की ग्राम पंचायत हिंयादेसर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन किया।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉल्स का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे कार्यों तथा प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्मिकों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
👉 यहां क्लिक करें
शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न राजस्व एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर म्यूटेशन, बंटवारा, आबादी भूमि पट्टों के वितरण के साथ मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों को वीबी जी-रामजी योजना की जानकारी देते हुए अधिकाधिक लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने का संदेश दिया।
बाल कल्याण समिति की बैठक आयोजित, ‘बचपन अनलॉक्ड’ पुस्तक का हुआ विमोचन
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया तथा ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान उन्होंने लाभार्थियों एवं ग्रामीणों से संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और प्राप्त लाभों के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने ग्रामीण सेवा शिविर कुदसू पंचायत समिति पांचू का अवलोकन एवं निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति नोखा के विकास अधिकारी भोम सिंह इन्दा, पांचू के विकास अधिकारी जसवंत बिश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


