राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून तक मानसून की दस्तक के असर

राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून तक मानसून की दस्तक के असर

राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून तक मानसून की दस्तक के असर

जयपुर: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी हैं और कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश अब अंतिम चरण में है तथा 25 जून के आसपास मानसून के प्रवेश की संभावना जताई गई है।

शुक्रवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, बूंदी सहित कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान बूंदी जिले के रायथल क्षेत्र में सर्वाधिक 33 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 24 जून के बीच बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के अनेक हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। वहीं दक्षिणी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधियों में थोड़ी कमी आने की संभावना है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

अगले 48 घंटे रहेंगे अहम

सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कई इलाकों में तेज मेघगर्जन के साथ मध्यम से भारी बारिश होने के संकेत हैं। इसके अलावा जोधपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

18 जिलों में ऑरेंज, 13 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और डीडवाना-कुचामन सहित 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बीकानेर-जयपुर हवाई सेवा का विस्तार, अब सप्ताह में दो दिन उड़ानें; किराया 1600 रुपये से शुरू

इन क्षेत्रों में तेज आंधी, बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के 13 अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून तक मानसून की दस्तक के असर

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 25 जून तक मानसून की दस्तक के असर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें