प्राइवेट बस में इंजन में लगी आग, यात्री बाल बाल बचे
श्रीगंगानगर: आज दोपहर करीब गंगानगर से पदमपुर जा रही एक प्राइवेट बस के इंजन में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।
घटना 18 बीबी टोल नाके के पास हुई। बस में दो दर्जन से ज्यादा यात्री सवार थे। ड्राइवर की सतर्कता से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
श्रीगंगानगर से फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। ड्राइवर गुरमेल सिंह और फायरमैन रशीदा बानो, सीताराम तथा रईस कुरैशी ने मिलकर आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझा दिया।
👉 यहां क्लिक करें
गंभीर लापरवाही का मामला
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने बताया कि बस में आग बुझाने का कोई उपकरण (फायर एक्सटिंग्विशर/सिलिंडर) तक नहीं था। अगर आग इंजन से आगे फैल जाती तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
21 जून को महापुरुष समारोह समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा भव्य योग महोत्सव
यात्रियों और स्थानीय लोगों ने प्राइवेट बस ऑपरेटरों से सख्ती की मांग की है कि सभी बसों में अनिवार्य रूप से फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी हैमर और सेफ्टी उपकरण होने चाहिए। RTO और परिवहन विभाग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।



