बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बीकानेर:सामाजिक लेखा परीक्षा, जवाबदेही एवं पारदर्शिता सोसायटी (SSAAT), जयपुर तथा राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (NIRDPR), हैदराबाद के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला परिषद बीकानेर के सहयोग से “VB-GRAM-G योजना के तहत संसाधन व्यक्तियों की सामाजिक अंकेक्षण के बेहतर क्रियान्वयन व क्षमता संवर्धन हेतु संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण” का शुभारंभ बुधवार को हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA), बीकानेर में हुआ।

अनुभवी BRP बाबू लाल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ लोकपाल श्रीमती संजीदा बानो, संभागीय प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री नंदलाल शर्मा, SSAAT, शासन सचिवालय जयपुर से पधारे मुख्य प्रशिक्षक श्री नरेंद्र जोशी तथा जिला परिषद हनुमानगढ़ से प्रशिक्षक श्री मुकेश पुजारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कृषि भवन परिसर में प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला गुरुवार को

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस मुख्य प्रशिक्षक श्री नंदलाल शर्मा तथा श्री नरेंद्र जोशी द्वारा योजना के शासन ढांचे, अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों, रोजगार गारंटी, समय-सीमाओं, पंजीकरण प्रक्रिया, कार्य आवंटन, मजदूरी भुगतान एवं श्रमिक अधिकारों आदि पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

यह प्रशिक्षण आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर कार्यरत संसाधन व्यक्तियों की क्षमता वृद्धि कर ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं जनभागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत ब्लॉक संसाधन व्यक्तियों के दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें