ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 की मौत; पार्किंग में गिरने से 20 गाड़ियां जलीं

ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 की मौत; पार्किंग में गिरने से 20 गाड़ियां जलीं

ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 की मौत; पार्किंग में गिरने से 20 गाड़ियां जलीं

ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में रविवार सुबह दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दोनों हेलिकॉप्टर शहर के पश्चिमी इलाके में स्थित एक इलेक्ट्रिक वाहन डीलरशिप की पार्किंग में जा गिरे। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।

दमकल विभाग के मुताबिक, टक्कर के बाद हेलिकॉप्टरों में आग लग गई, जो देखते ही देखते पार्किंग में खड़ी गाड़ियों तक फैल गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 20 वाहन जलकर खाक हो गए।

बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक हेलिकॉप्टर जमीन पर गिरते ही फट गया, जिसके बाद आसपास खड़ी इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी आग लग गई। हादसे के बाद इलाके में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं और आसमान में काले धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दिया।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें

सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के इलाके को भी खाली कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग दोनों हेलिकॉप्टरों के क्रू मेंबर थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हवा में दोनों हेलिकॉप्टरों की टक्कर कैसे हुई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 की मौत; पार्किंग में गिरने से 20 गाड़ियां जलीं

ब्राजील में दो हेलिकॉप्टर हवा में टकराए, 6 की मौत; पार्किंग में गिरने से 20 गाड़ियां जलीं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें