NEET UG 2026: NTA ने जारी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री

NEET UG 2026: NTA ने जारी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री

NEET UG 2026: NTA ने जारी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए विस्तृत टाइमलाइन जारी कर दी है। देशभर में 21 जून को आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

NTA के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश और सुरक्षा जांच की प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के कारण फ्रिस्किंग और दस्तावेज जांच में समय लग सकता है, इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले केंद्र पहुंचना होगा।

1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट

एजेंसी ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे परीक्षा केंद्र के गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। वहीं उम्मीदवारों को अधिकतम 1:40 बजे तक अपने परीक्षा कक्ष में पहुंचना अनिवार्य होगा।

परीक्षा से पहले होगी बुकलेट की जांच

NTA की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 1:55 बजे प्रश्न पुस्तिका (टेस्ट बुकलेट) खोली जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी बुकलेट कोड, पृष्ठों की संख्या और अन्य विवरणों की जांच कर सकेंगे। यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रिंटिंग संबंधी समस्या मिलती है तो तुरंत कक्ष निरीक्षक को सूचित करना होगा।

असम में वायुसेना का विमान क्रैश, राजस्थान का अग्निवीर खेमाराम कुमावत शहीद

दोपहर 2 बजे शुरू होगी परीक्षा

NEET UG 2026 परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी और शाम 5:15 बजे समाप्त होगी। वहीं पात्र दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को निर्धारित अतिरिक्त समय के अनुसार शाम 6:20 बजे तक परीक्षा देने की अनुमति रहेगी।

रफ वर्क के लिए बढ़ाए गए पेज

इस बार अभ्यर्थियों को रफ वर्क के लिए अतिरिक्त सुविधा दी गई है। NTA ने प्रश्न पुस्तिका में रफ वर्क के लिए उपलब्ध पन्नों की संख्या दो से बढ़ाकर चार कर दी है। इससे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के प्रश्नों को हल करने में छात्रों को अधिक सुविधा मिलेगी।

NTA की अभ्यर्थियों को सलाह

एजेंसी ने अभ्यर्थियों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी अफवाह या भ्रामक संदेश से बचने की अपील की है। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

NTA ने सभी उम्मीदवारों को शांत मन से परीक्षा देने, समय का सही प्रबंधन करने और किसी भी असुविधा से बचने के लिए निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है।

NEET UG 2026 टाइमलाइन

– सुबह 11:00 बजे – परीक्षा केंद्र में प्रवेश और सुरक्षा जांच शुरू

– दोपहर 1:30 बजे – परीक्षा केंद्र के गेट बंद

– दोपहर 1:40 बजे – परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अंतिम समय सीमा

– दोपहर 1:55 बजे – टेस्ट बुकलेट खोली जाएगी

– दोपहर 2:00 बजे – परीक्षा प्रारंभ

– शाम 5:15 बजे – परीक्षा समाप्त

– शाम 6:20 बजे – PwBD अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा समाप्त

NEET UG 2026: NTA ने जारी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री

NEET UG 2026: NTA ने जारी की मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन, देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी एंट्री

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें