बीकानेर में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, युवक पर हमला, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं

बीकानेर में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, युवक पर हमला, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच चाकूबाजी की एक और वारदात सामने आई है। देर रात हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा निवासी आदिल पुत्र रजाक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आईं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।

लगातार सामने आ रही चाकूबाजी की घटनाओं ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि दो दिन पहले नया शहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआं इलाके में इरफान पुत्र कुदरत अली चौहान पर भी कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था। वह अभी भी पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन है।

राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

इसके अलावा हाल ही में मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में एक युवक पर फायरिंग की घटना भी सामने आई थी। गनीमत रही कि गोली युवक के पैर में लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

शहर में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा शहर में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

बीकानेर में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, युवक पर हमला, पीबीएम में भर्ती

बीकानेर में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, युवक पर हमला, पीबीएम में भर्ती

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें