बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने ली बैठक

बीकानेर (श्रेयांस बैद): चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25, 2025-26 और 2026-27 की बजट घोषणाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने 210 से अधिक घोषणाओं की घोषणावार फीडबैक लिया और इनके क्रियान्वयन के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की जानकारी ली।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रत्येक घोषणा का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। विभागीय अधिकारी इनकी नियमित समीक्षा करें। उन्होंने भूमि आवंटन के मामलों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों में अविलम्ब भू-आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों से नियमित संपर्क रखें और यह सुनिश्चित करें।

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने शहरी ई-बस सेवा से संबंधित अब तक की प्रगति जानी। बैठक में बताया गया कि ई-बस डीपो निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति पर है तथा जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पहले चरण में 75 ई-बसें प्राप्त होने की संभावना है।

उन्होंने जिला अस्पताल में नवीन शिशु वार्ड और आईसीयू की स्थापना की समीक्षा की। जिले के ग्रामीण क्षेत्र, विशेष तौर पर सीमांत क्षेत्रों में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।

बीकानेर में नहीं थम रही चाकूबाजी की घटनाएं, युवक पर हमला, पीबीएम में भर्ती

न गजेन्द्र सिंह खींवसर ने पवनपुरी नागणेचीजी मंदिर रोड पर बनने वाले आरओबी, शहर के चार स्थानों पर बनने वाले नाॅइस माॅनिटरिंग सेंटर, पिंक टायलेट, प्रत्येक विधानसभा में पंद्रह-पंद्रह करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सड़क कार्य सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की।

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

उन्होंने अटल प्रगति पथ के निर्माण, कपिल सरोवर एवं करणी माता मंदिर के विकास कार्य सहित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहरी और ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन राज्य सरकार की मंशा के अनुसार किया जाए। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इनका लाभ मिले, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मानसून से पूर्व सड़कों को दुरूस्त कर लिया जाए। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के कार्यों की जानकारी ली।

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

बैठक में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, नगर निगम आयुक्तनसिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू और उपखण्ड अधिकारी महिमा कसाना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बजट घोषणाओं का हो समयबद्ध क्रियान्वयन, वरिष्ठ अधिकारी करें नियमित समीक्षा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें