राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
बीकानेर (श्रेयांस बैद):भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रतिवर्ष 3 दिसम्बर को अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए आवेदन के लिए नामांकन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल www.awards.gov.in पर किए जा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
किडनी फेलियर केस में नया मोड़, जांच टीम ने डॉक्टरों को दी क्लीन चिट के संकेत
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कारों से संबंधित दिशा-निर्देशों को दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए सरल एवं तर्कसंगत बनाया गया है जो विभाग की वेबसाइट www.depwid.gov.in पर उपलब्ध है।


