बीकानेर में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत वितरित किए गए स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि

बीकानेर (श्रेयांस बैद): महिलाओं के नेतृत्व एवं निर्णय क्षमता को बढ़ावा देने, राजकीय योजनाओं एवं सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने तथा सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को जिला एवं ब्लॉक स्तर पर नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रवीन्द्र रंगमंच पर किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, विशिष्ट अतिथि संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला देहात भाजपा अध्यक्ष श्याम पंचारिया थे।

बीकानेर में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित महिला केन्द्रित योजनाओं एवं सेवाओं पर संवाद आयोजित किया गया। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा, एनीमिया नियंत्रण, लिंगानुपात सुधार तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही राजीविका से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को भी लाखों रुपये के चेक प्रदान किए गए।

बीकानेर में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि समाज में लड़के और लड़कियों के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार दिए जाएं तो परिवार, समाज और राष्ट्र का समग्र विकास सुनिश्चित होता है। संस्कारों के अभाव में ही अधिकांश सामाजिक समस्याएं जन्म लेती हैं।

संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने महिलाओं एवं किशोरियों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। एडीएम प्रशासन उम्मेद सिंह रतनू ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

बीकानेर में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्रीलालाधर पंवार ने पालनहार, पेंशन, कन्यादान तथा सुखद दांपत्य जीवन जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

आरएसी तृतीय बटालियन की कमांडेंट सीमा हिंगोनिया ने साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षा सखी अभियान की जानकारी देते हुए महिलाओं से डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने राजकोप एप की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन योजना, सामूहिक विवाह अनुदान, सखी वन स्टॉप सेंटर, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र की उपयोगिता बताई।

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक सम्पन्न, आय-व्यय, शिक्षा एवं समाजहितकारी मुद्दों पर हुई चर्चा

राजीविका डीपीएम दिनेश मिश्रा ने लखपति दीदी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। सीएमएचओ डॉ पुखराज साध ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं तथा समय पर टीकाकरण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया।

वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक सुभाष बिश्नोई ने पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं टीकाकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी साझा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत वीणा नृत्य अकादमी की बालिकाओं ने प्रेरणादायी प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। क्लच फाउंडेशन के प्रशिक्षक हेम शर्मा ने साइबर सुरक्षा विषय पर उपयोगी जानकारी प्रदान की।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया।

बीकानेर में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग, महिला अधिकारिता विभाग, राजीविका, चिकित्सा विभाग, कृषि विभाग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों की लगभग 350 महिलाएं उपस्थित रहीं। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कुल 510 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बीकानेर में नारी चौपाल-नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित, महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर दिया गया जोर

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें