मानसून एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

मानसून एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

निगम आयुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की तैयारियों की हुई विस्तृत समीक्षा

बीकानेर (श्रेयांस बैद): दक्षिण-पश्चिम मानसून के मद्देनजर संभावित जलभराव, अतिवृष्टि एवं बाढ़ जैसी परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सोमवार को निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलानीचामी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा मानसून पूर्व तैयारियों, आपदा प्रबंधन योजनाओं तथा कंटीजेंसी प्लान की समीक्षा की गई।निगम आयुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मानसून के दौरान जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करें।

मानसून एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

बैठक में निगम आय़ुक्त ने राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निगम आयुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निपटने के लिए विभागीय समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता तथा सतत निगरानी अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में नगर निगम को नालों की समयबद्ध सफाई, जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान, पम्प सेटों की उपलब्धता तथा फोगिंग मशीन समेत स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को पेयजल आपूर्ति, जल स्रोतों के क्लोरीनीकरण तथा जल निकासी के लिए पर्याप्त पम्प सेट तैयार रखने के निर्देश दिए गए।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त भंडारण, मोबाइल चिकित्सा दलों की तैयारी तथा जलजनित एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने राज्यसभा चुनाव के लिए कराया नामांकन

विद्युत वितरण निगम को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने, ढीले तारों एवं क्षतिग्रस्त विद्युत संरचनाओं की मरम्मत तथा आपातकालीन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।

सिंचाई विभाग को बाढ़ नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी, नावों एवं बचाव उपकरणों की व्यवस्था तथा बांधों एवं जलाशयों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

मानसून एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस एवं नागरिक सुरक्षा विभाग को प्रशिक्षित बचाव दलों, गोताखोरों एवं आवश्यक सुरक्षा संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निगम आयुक्त ने जिले भर में क्षतिग्रस्त बिल्डिंग को चिन्हित करने, सभी सरकारी कार्यालयों की छतों की सफाई करवाने, आपदा की स्थिति में पुनर्वास बिल्डिंग चिन्हित करने के साथ साथ सभी संबंधित विभागों के कार्मिकों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने कंटीजेंसी प्लान अद्यतन रखने, नियंत्रण कक्ष सक्रिय करने, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने तथा आपदा प्रबंधन से संबंधित सूचनाओं का नियमित आदान-प्रदान बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जिला आपदा प्रबंधन योजना को अद्यतन करने तथा मानसून अवधि में सतत निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे, एडीएम उम्मेद सिंह रतनू, एसडीएम बीकानेर आईएएस महिमा कसाना,समेत बीडीए, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, विद्युत वितरण निगम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, नागरिक सुरक्षा, पुलिस, सिंचाई, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, भारत संचार निगम लिमिटेड तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

मानसून एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें