10 जून को पंचायती राज मंत्री करेंगे सात ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन जनसुनवाई

10 जून को पंचायती राज मंत्री करेंगे सात ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन जनसुनवाई

10 जून को पंचायती राज मंत्री करेंगे सात ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन जनसुनवाई

बीकानेर जिले की पांचू ग्राम पंचायत भी चयनित, अधिकारियों को तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में 10 जून को प्रदेश की चयनित ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन माध्यम से विशेष जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में पंचायत राज विभाग द्वारा संबंधित जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों निर्देश जारी किए गए हैं। पंचायती राज विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई के सफल आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने तथा संबंधित पक्षों को इसकी सूचना देने के निर्देश दिए हैं।

जिला परिषद सीईओ शैलजा पांडे ने बताया कि 10 जून 2026 को दोपहर 12 बजे शासन सचिवालय स्थित मंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई का आयोजन होगा।

बीकानेर में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

प्रदेश की सात ग्राम पंचायतों को इस विशेष जनसुनवाई के लिए चयनित किया गया है, जिनमें बीकानेर जिले की पंचायत समिति पांचू की ग्राम पंचायत पांचू भी शामिल है।

सीईओ जिला परिषद ने बताया कि जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आमजन अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे माननीय मंत्री के समक्ष रख सकेंगे।

कार्यक्रम में संबंधित जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पंचायत समिति के विकास अधिकारी तथा संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

10 जून को पंचायती राज मंत्री करेंगे सात ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन जनसुनवाई

उल्लेखनीय है कि इस विशेष ऑनलाइन जनसुनवाई का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन और आमजन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाना है।

10 जून को पंचायती राज मंत्री करेंगे सात ग्राम पंचायतों में ऑनलाइन जनसुनवाई

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें