विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद परिसर में हुआ वृक्षारोपण

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बीकानेर/ लूणकरणसर (श्रेयांस बैद): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला परिषद बीकानेर परिसर में ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद बीकानेर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे तथा विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के वित्तीय सलाहकार मोहम्मद मोहसीन खान ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने कहा कि ‘वृक्ष जीवन का आधार हैं और वृक्ष देव तुल्य हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का संकल्प नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

‘ उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के पावन पर्व को वृक्षारोपण से जोड़ने की यह पहल समाज में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बनेगी।

तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत, सरदारशहर के 5 जने घायल

वित्तीय सलाहकार मो. मोहसीन खान ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद परिसर में हुआ वृक्षारोपण

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता और जल संरक्षण के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर अति मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका तलानिया, मुख्य लेखाधिकारी चन्द्रकला, राजीविका के प्रभारी दिनेश मिश्रा, अधीक्षण अभियंता महेश अजाड़ीवाल सहित जिला परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण व मतदाता जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद परिसर में हुआ वृक्षारोपण

उधर लूणकरणसर कोर्ट परिसर में कोर्ट के कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं, शिव मंदिर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद, पुष्पेंद्र चौधरी,किशन चौधरी,मन्दिर पुजारी सुभाष शर्मा,प्लान इंडिया के विजय सिंह एवं उपस्थित महिलाओं ने वृक्षारोपण कर आम,गुलाब,शमीपत्र के पौधे रोप का पर्यावरण रक्षा का सन्देश दिया।

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला परिषद परिसर में हुआ वृक्षारोपण

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें