वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान: अधिक से अधिक कार्यक्रम हों आयोजित, आमजन को जल संचय और सदुपयोग के लिए करें प्रेरित

जिला कलेक्टर ने ली बैठक, अधिकारियों को अभियान में उत्साह से कार्य करने के दिए निर्देश

बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला कलेक्टर निशांत जैन ने कहा कि ‘वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतिम सात दिनों में सभी विभाग अधिक से अधिक कार्यक्रम करते हुए आमजन को जल संरक्षण और बूंद-बूंद जल के सदुपयोग के साथ पौधारोपण के प्रति जागरूक करें।

जिला कलेक्टर ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल रहे।

जिला कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान राज्य सरकार का अत्यंत महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है। इससे जुड़े प्रत्येक अधिकारी पूर्ण गंभीरता से कार्य करें। सभी संबंधित विभागों की अभियान में भागीदारी हो।

अधिक से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए तथा प्रत्येक कार्यक्रम को ऐप पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी समस्त गतिविधियों की मॉनिटरिंग करें।

केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री ने किया नवनिर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन

राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभियान के पहले 6 दिनों में आयोजित गतिविधियों की समीक्षा की तथा न्यून प्रगति वाले विभागों को गति लाने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने ‘जल संचय जन भागीदारी‘ अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों का रिव्यू किया। उन्होंने कहा कि अभियान अब अपने अंतिम चरण में है, अतः टीम वर्क के साथ कार्य करते हुए बेहतर परिणाम दें।

बजट घोषणाओं में भू आवंटन से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की और भू-आवंटन की वंचित कार्रवाई अविलंब करने के निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर ने बताया कि 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक संयुक्त योगाभ्यास किया जाएगा। समय रहते इससे जुड़ी तैयारी को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि उपखंड अधिकारी अपने-अपने उपखंड में योग दिवस से जुड़ी बैठक कर लें। आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों को आवश्यक समन्वय रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ‘वंदे गंगा अभियान’ और ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ के तहत भामाशाहों को भी जोड़ने का आह्वान किया।

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान: अधिक से अधिक कार्यक्रम हों आयोजित, आमजन को जल संचय और सदुपयोग के लिए करें प्रेरित

बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान: अधिक से अधिक कार्यक्रम हों आयोजित, आमजन को जल संचय और सदुपयोग के लिए करें प्रेरित
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें