7 राज बटालियन एनसीसी एवं सेसोमूं स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनसीसी शिविर का समापन हुआ सफलतापूर्वक
7 राजस्थान बटालियन एन सीसी व सेसोमू स्कूल के संयुक्त तत्वावधान
श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर (तोलाराम मारू):शिविर में 2 ऑफिसर, 16 पीआई स्टाफ, 6 सिविल स्टाफ, 18 एएनओ/सीटीओ तथा लगभग 600 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया।
कैम्प के दौरान कैडेट्स को इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें शारीरिक दक्षता, परेड, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग, कम्युनिकेशन स्किल तथा ड्रोन तकनीक से संबंधित महत्वपूर्ण प्रशिक्षण शामिल रहा।
साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया।
एनसीसी प्रशिक्षण के माध्यम से कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता, टीम वर्क, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

शिविर के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को नई दिशा मिली। प्रशिक्षकों ने साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं राष्ट्र सेवा जैसे विषयों पर भी विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया।
कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नारायण सिंह ने बताया कि सेसोमूं स्कूल परिसर में कैडेट्स के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई गईं। विद्यालय के हरित वातावरण, स्वच्छ आरओ पेयजल व्यवस्था, विशाल खेल मैदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु अत्याधुनिक ऑडिटोरियम तथा गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल जैसी सुविधाओं ने शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला अस्पताल में बनेंगे नवीन ड्रग स्टोर एवं रिकॉर्ड रूम
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीडूंगरगढ़ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा थे। उन्होंने अपने संबोधन में एनसीसी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कर्नल नारायण सिंह ने संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया।
संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने कहा कि एनसीसी कैम्प का आयोजन न केवल सेसोमू विद्यालय बल्कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में संस्था के सीईओ घनश्याम गौड़, मैनेजर अजित सिंह परिहार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
7 राज बटालियन एनसीसी एवं सेसोमूं स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एनसीसी शिविर का समापन हुआ सफलतापूर्वक

