IPL 2026 Eliminator: राजस्थान ने हैदराबाद को किया बाहर, अब गुजरात से क्वाल‍िफायर 2 में भ‍िड़ंत

IPL 2026 Eliminator: राजस्थान ने हैदराबाद को किया बाहर, अब गुजरात से क्वाल‍िफायर 2 में भ‍िड़ंत

सनराइजर्स हैदराबाद IPL 2026 से बाहर हो गई है। टीम को एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने 47 रन से हरा दिया। क्वालीफायर-2 में 29 मई को राजस्थान का मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 31 मई को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ फाइनल खेलेगी।
बुधवार को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में 196 रन पर ऑलआउट हो गई।
244 रन के टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा को शून्य पर आउट किया, फिर ईशान किशन (33) और ट्रैविस हेड (17) को भी पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने 38 और सलिल अरोड़ा ने 35 रन बनाकर स्ट्रगल जरूर किया, लेकिन टीम 19.2 ओवर में 196 रन पर सिमट गई।

राजस्थान की गेंदबाजी में आर्चर सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, रवींद्र जडेजा और सुशांत मिश्रा ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यश पुंजा को 1 सफलता मिली।
इससे पहले, राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.6 ओवर में 125 रन जोड़ दिए। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। वहीं जायसवाल ने 29 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन ठोके, जबकि कप्तान रियान पराग ने 12 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। अंत में रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर नाबाद लौटे।

IPL 2026 Eliminator: राजस्थान ने हैदराबाद को किया बाहर, अब गुजरात से क्वाल‍िफायर 2 में भ‍िड़ंत

हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 54 रन देकर 3 विकेट लिए। ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार और नीतीश रेड्डी को 1-1 विकेट मिला। हालांकि कप्तान पैट कमिंस काफी महंगे साबित हुए और 4 ओवर में 64 रन खर्च कर बैठे।

“रिश्तों की राह” की सफलता के बाद अब “नशा मुक्त भारत” की ओर बढ़ा दिशोदय स्पोर्ट्स77 फाउंडेशन

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें