जनगणना-2027: संभागीय जनगणना अधिकारी एवं संभागीय आयुक्त ने की जनगणना
राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य में प्रत्येक नागरिक निभाएं सकारात्मक भूमिका: संभागीय आयुक्त
बीकानेर:संभागीय जनगणना अधिकारी तथा संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने सोमवार को जनगणना-2027 के तहत स्वगणना की। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्वगणना का कार्य 1 मई को प्रारम्भ हुआ है।
राज्य की फ्लैगशिप योजनाओं का जिला कलेक्टर ने किया रिव्यू
यह 15 मई तक चलेगा। पहली बार आॅनलाइन प्लेटफाॅर्म पर यह कार्य हो रहा है। उन्होंने संभाग के चारों जिलों के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक राष्ट्रीय महत्त्व के इस कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं तथा se.cencus.gov.in पर लाॅगइन कर स्वगणना करें।
उन्होंने यह आह्वान भी किया है कि 16 मई से 14 जून तक घर-घर सर्वे के लिए आने वाले प्रगणकों को आवश्यक विवरण तथा एसई-आईडी उपलब्ध करवाएं, जिससे जनगणना का यह कार्य पूर्ण शुद्धता के साथ हो सके।
उन्होंने सभी नागरिकों से समस्त जानकारियां सही-सही बताए जाने की अपील की है और विश्वास दिलाया है कि इस दौरान दी जाने वाली समस्त जानकारियां पूर्णतया गोपनीय रहेंगी।



