खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

प्याज से भरे ट्रक में मिला ढाई किलो डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार

प्याज से भरे ट्रक में मिला ढाई किलो डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार

प्याज से भरे ट्रक में मिला ढाई किलो डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार

अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नीलकण्ठ” के तहत कालू थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 2 किलो 56 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ के साथ एक ट्रक भी जब्त किया है। मामले में आरोपी से डोडा पोस्त सप्लायर और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रेंज आईजी ओमप्रकाश तथा बीकानेर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

नई दिल्ली: पूछताछ में ISI की बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, दिल्ली के मंदिर समेत औद्योगिक इकाइयों की भी की थी रेकी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी लूनकरणसर रणवीर सांई के सुपरविजन में कालू थानाधिकारी भोलाराम ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान संदिग्ध ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान ट्रक में भरी प्याज की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया 2.056 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक दुर्गाराम उर्फ दुर्गेश पुत्र पूर्णाराम नायक निवासी छट्टासर को गिरफ्तार कर लिया।

प्याज से भरे ट्रक में मिला ढाई किलो डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

प्याज से भरे ट्रक में मिला ढाई किलो डोडा पोस्त, एक गिरफ्तार

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp