खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

श्रीडूंगरगढ़ को PHED विभाग की बड़ी सौगात, नया AEN कार्यालय और 7 पदों का सृजन

श्रीडूंगरगढ़ को PHED विभाग की बड़ी सौगात, नया AEN कार्यालय और 7 पदों का सृजन

श्रीडूंगरगढ़ को PHED विभाग की बड़ी सौगात, नया AEN कार्यालय और 7 पदों का सृजन

श्रीडूंगरगढ़ को पी एच डी विभाग में मिली बड़ी सौगात नवीन सहायक कार्यालय सहित नवीन पदों का सृजन , विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पीएचडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का जताया आभार

श्रीडूंगरगढ़: राजस्थान सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट की घोषणाओं के तहत क्षेत्र को महत्वपूर्ण सौगात मिली है। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नए उपखण्ड स्तरीय सहायक अभियंता (AEN) कार्यालय के सृजन को मंजूरी दी गई है, जिससे क्षेत्र की पेयजल व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

इस महत्वपूर्ण निर्णय पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं पीएचडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय क्षेत्र की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

वीर तेजाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तैयारी लोगो मे उत्साह

विधायक सारस्वत ने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को भी प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नए कार्यालय और सहायक अभियंता,कनिष्ठ अभियंता सहित 7 कर्मचारियों के नवीन पदों के सृजन से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान भी संभव हो सकेगा।

श्रीडूंगरगढ़ को PHED विभाग की बड़ी सौगात, नया AEN कार्यालय और 7 पदों का सृजन

उन्होंने मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार का पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ को PHED विभाग की बड़ी सौगात, नया AEN कार्यालय और 7 पदों का सृजन

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp