खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

तेज आंधी का कहर: कुराड़ाया सहित आसपास के गांवों में भारी नुकसान, बिजली व्यवस्था ठप

तेज आंधी का कहर: कुराड़ाया सहित आसपास के गांवों में भारी नुकसान, बिजली व्यवस्था ठप

रिपोर्टर – मनोहर अडिचवाल देशवाल / नागोर

कुराड़ाया (राजस्थान):शनिवार को आई तेज आंधी और तूफान ने कुराड़ाया गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते गांव में लगा आरओ प्लांट पूरी तरह उखड़कर उड़ गया, जिससे पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।

आंधी का असर देशवाल और नजदीकी गांवों में भी देखने को मिला, जहां कई जगहों पर विद्युत लाइनें ठप हो गईं। तेज हवा के कारण अनेक बिजली के खंभे गिर गए और कई ट्रांसफॉर्मर भी धराशायी हो गए, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया।

श्रीडूंगरगढ़ निवासी कोलकाता प्रवासी भव्य पुगलिया ने 12 वी कक्षा में 99,75% ए आई आर 2 प्राप्त कर समाज परिवार और गांव का नाम रोशन किया

तूफान के दौरान कई बड़े पेड़ भी जड़ से उखड़ गए, जिससे सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। आसमान में लगातार तेज बिजली चमकती रही, जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहा।

इस अचानक आए तूफान का असर सामाजिक कार्यक्रमों पर भी पड़ा। कई जगह चल रही शादियों में बाधा उत्पन्न हुई और व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं।

स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और बिजली व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

तेज आंधी का कहर: कुराड़ाया सहित आसपास के गांवों में भारी नुकसान, बिजली व्यवस्था ठप

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp