उद्योगपति व समाजसेवी विनोद बाफना को महाराजा गंगासिंह अवार्ड मिलने पर समाज में खुशी की लहर
बीकानेर (श्रेयांस बैद):शहर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी विनोद बाफना को राव बीकाजी संस्थान द्वारा महाराजा गंगासिंह अवार्ड से सम्मानित किए जाने पर समाज में हर्ष और गौरव का माहौल है।

यह सम्मान विधायक जेठानंद जी व्यास, पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश , संभागीय आयुक्त विश्राम मीना , कलक्टर निशांत जैन , पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, व इतिहास के जानकार राजवीर चलकोई के करकमलों से सुपुर्द किया गया । इस उपलब्धि पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।

समाज के लोगों का कहना है कि विनोद बाफना लंबे समय से सामाजिक सेवा, जनहित, परोपकार के कार्यों और समाज उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने के लिए काम भी किए हैं उनके समर्पण और योगदान को देखते हुए यह सम्मान पूरी तरह से योग्य और प्रेरणादायक है।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने इसे पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि ऐसे सम्मान से और भी लोगो को भी समाजसेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

अर्जुनसर की पूजा सारस्वत का राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन
इस अवसर पर बधाई संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है और लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुमन छाजेड , उद्योगपति के बी गुप्ता, सुभाष मित्तल, राजेश गोयल, विनोद गोयल, रिद्धकरण सेठिया, ममता राठी सुमन जैन सरिता नाहटा ,

सरिता आंचलिया, सुरेश खंडेलवाल, प्रेम खंडेलवाल, ज्योति विजयवर्गीय , नीलेश विजय , चेतन गांधी, शर्मिला चोरड़िया , हिना बाफना , लोकेश करनानी,किशन अग्रवाल, दीपक बोथरा,भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड भारत सरकार के मानद प्रतिनिधि श्रेयांस बैद इत्यादि ने खुशी जाहिर की है।


